मेरी मोहब्बत पर शक

मेरे दिल में तेरे लिए प्यार आज भी है,
माना कि तुझे मेरी मोहब्बत पर शक आज भी है,
नाव में बैठकर जो धोए थे हाथ तूने..
पूरे तालाब में फैली मेंहदी की महक आज भी है। 


ख्यालों में बुना करते हैं हम,

तेरे साथ मोहब्बत का ताना बाना,
सुकून सा दे जाता है..
इस वीरान दिल में तेरा आना-जाना


माना की तुम जीते हो ज़माने के लिये,

एक बार जी के तो देखो हमारे लिये,
दिल की क्या औकात आपके सामने,
हम तो जान भी दे देंगे आपको पाने के लिये


उदास नहीं होना, क्योंकि मैं साथ हूँ,

सामने न सही पर आस-पास हूँ,
पल्को को बंद कर जब भी दिल में देखोगे,
मैं हर पल तुम्हारे साथ हूँ!


आज मुझे ये बताने की इजाज़त दे दो,

आज मुझे ये शाम सजाने की इजाज़त दे दो,
अपने इश्क़ मे मुझे क़ैद कर लो,
आज जान तुम पर लूटाने की इजाज़त दे दो.

Comments

Popular posts from this blog

Teri yaadye

dard bhari shayri

Happy Independence day shayri